Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, तेलियासर भादला निवासी रामलाल ने 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 16 अक्टूबर की रात करीब 10 से 20 लोग उसकी ढाणी में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने आरोप लगाया कि इससे पहले 10 अक्टूबर को निद्धूराम पुत्र बनमाराम, बिद्दाराम पुत्र ईश्वरराम, हरिकिशन पुत्र रामनाथ और मुकेश पुत्र इमाराम ने उसकी पुत्री को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने धमकी भी दी थी कि लड़की उनके कब्जे में है।
रिपोर्ट के आधार पर पांचू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान 18 अक्टूबर को बिद्दाराम पुत्र ईश्वरराम, उम्र 46 वर्ष, निवासी तेलियासर भादला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी संतोषनाथ, सहायक उपनिरीक्षक उम्मेद, कांस्टेबल धनुताराम, लीलाराम और सोनू बिश्नोई की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: