खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्कार्पियोंं को रोककर कैंपर की टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर उतरादा की है। जहां पर गुरूवार रात को 11 बजे के आसपास स्कार्पियों सवार रिटायरमेंट पाटी्र से घर लौट रहे थे। इस दौरान कैंपर सवार गांव के लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस मारपीट में चोटें भी पहुंचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ