Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला के साथ मारपीट कर सोने के  आभूषणों को छीनकर ले  जाने का आरोप

Bansal sadi
2 months ago
महिला के साथ मारपीट कर सोने के  आभूषणों को छीनकर ले  जाने का आरोप

 

महिला के साथ मारपीट कर सोने के  आभूषणों को छीनकर ले  जाने का आरोप
बीकानेर। जसरासर  थाना क्षेत्र के झाडेली गांव में खेत की सीमा निर्धारण (सीमाज्ञान) को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक रूप ले बैठा। झाडेली निवासी
मोहनी देवी ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि तहसीलदार के आदेश पर पटवारियों की टीम द्वारा खेत का सीमाज्ञान कर सीमा पर पट्टियां लगाने
के बाद पड़ोसी पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पट्टियां  तोड़ दीं और विवाद शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार बिराराम, राजाराम, रेवंतराम, बिरमाराम, गणेशाराम, गोपालराम तथा रामदेव सहित अन्य  लोग तीन ट्रैटरों में सवार होकर खेत पर पहुंचे और सीमा चिन्हों को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि उन्होंने परिवादिया के देवर हिमताराम के साथ मारपीट की। मोहनी देवी ने बताया कि जब वह और उसकी देवरानी छगनी देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे दोनों जमीन पर गिर
गईं। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान मोहनी देवी के गले से सोने का डोरा तथा छगनी देवी के छह सोने के फलड़े झपटकर ले लिए गए। पुलिस ने
परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: