आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, व्यक्ति ने परेशान होकर दी थी जान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने से व्यक्ति द्वारा डिग्गी में डूबकर जान देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थााने में मृतक की पत्नी सुमन देवी ने रामचन्द्र, लक्ष्मणराम व दो अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपेार्ट दी है। घटना कूकणियां में 6 सितंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया और परेशान किया। जिसके चलते उसके पति ने डिग्गी में डूबकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ