Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसीबी का बीकानेर में एक्शन का प्रकरण: अब तक करीब ढ़ाई करोड़ की नकदी बरामद, कई हिरासत में,पढ़ें खबर

rk
1 month ago
एसीबी का बीकानेर में एक्शन का प्रकरण: अब तक करीब ढ़ाई करोड़ की नकदी बरामद, कई हिरासत में,पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की कैश बरामद की है। एसीबी की टीम ने सूचना के आधार पर आज दिन में दबिश देकर बस से एक एजेंट को पकड़ा। जिसके पास से 85 लाख की नकदी बरामद की गयी।

 

जिसके बाद एसीबी ने ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए जांच की। इस दौरान करोड़ों की अवैध राशि जब्त की है।  ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। 

 


युवक के इनपुट के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए कैश मिले। एसीबी ने 2 कार्रवाई में कुल 2.43 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। एसीबी टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी। एसीबी टीम ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी करके लूणकरणसर थाना क्षेत्र के पास बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही प्राइवेट बस को रुकवाया। बस में बैठे युवक स्वतंत्र ज्याणी की तलाशी के दौरान थैलों और गत्ते के अलग-अलग बॉक्स से 85 लाख रुपए बरामद हुए।

 

पूछताछ में युवक ने बताया कि ये रकम श्रीगंगानगर में जुगल किशोर बिश्नोई के एक ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। युवक के कबूलनामे के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के बीकानेर के जयपुर रोड स्थित मयूर विहार स्थित घर पर छापा मारा था। सर्च में यहां पर 1.58 करोड़ रुपए कैश मिले।

 

 

अब एसीबी की  टीम रकम से जुड़े सोर्स के बारे में पूछताछ कर रही है। एसीबी की टीम ने इस प्रकरण में अब  तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एक को गिरफ्तार किया हे। हिरासत में लिए गए लोगों से पुछताछ जारी है। ऐसे में आने वाले समय और भी खुलासे होने की उम्मीद है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: