Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स, प्राइवेट एयरलाइन से शुरू की नई पारी

Bansal
1 month ago
पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स, प्राइवेट एयरलाइन से शुरू की नई पारी

पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स, प्राइवेट एयरलाइन से शुरू की नई पारी

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से सेवानिवृत्ति के बाद अब सिविल एविएशन में नई पारी शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट लिया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, अभिनंदन अगस्त 2026 में निजी एयरलाइन FLY91 से जुड़े हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट के तौर पर सेवाएं देंगे। करीब दो दशक तक वायुसेना में सेवा देने के बाद यह उनके करियर का नया अध्याय है।

2019 में पाकिस्तानी F-16 गिराने के बाद आए थे चर्चा में
अभिनंदन वर्तमान 27 फरवरी 2019 को भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 को मार गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे। इसी दौरान उनका MiG-21 विमान मिसाइल की चपेट में आ गया था और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में उतरना पड़ा था। पाकिस्तान ने उन्हें करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को भारत को सौंप दिया था। उनके साहस और अदम्य वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

सिविल एविएशन में सैन्य पायलटों के लिए अवसर
वायुसेना से रिटायर पायलट नियमों के तहत सिविल एविएशन में करियर बना सकते हैं। इसके लिए DGCA के निर्धारित नियमों के अनुसार सिविल पायलट लाइसेंस, आवश्यक प्रशिक्षण और मेडिकल फिटनेस जैसी शर्तें पूरी करनी होती हैं। सैन्य उड़ान का अनुभव सिविल एविएशन में भी उपयोगी माना जाता है। भारत में कॉमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट में पायलट के तौर पर उड़ान भरने की अधिकतम उम्र 65 वर्ष है। 60 से 65 वर्ष की उम्र में मल्टी-क्रू ऑपरेशन से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: