आखिर कब सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था
बीकानेर। बीकानेर शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। हर तरफ जाम ही जाम लगे रहते है। सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजावी के कारण लोगो कों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कोटगेट, चौखूटी, पीबीएम, मेडिकल चौराहा, जस्सूसर गेट, गोगागेट सहित सभी इलाकों में दोपहर से लेकर रात तक जाम रहते है। कई जगहों पर तो यातायात कर्मी तक गायब रहते है। जिसमें कोटगेट व सांखला फाटक के पास तो पिचके वाले, फल फ्रुट वालों की दुकान लग जाती है जिससे और ज्यादा यातायात जाम हो जाता है। मजे की बात तो ये है कि सांखला फाटक व कोटगेट फाटक पर एक तरफा यातायात किया गया जिससे आने वाले व जाने को आराम मिल सके लेकिन मौके पर खड़े यातायातकर्मियों के द्वारा किसी भी वाहन चालक को रोका नहीं जाता है जिससे दोनों तरफ आमने सामने वाहन आ जाते है। जिससे भीड़ एकत्रित हो जाती है। आखिर बीकानेर की यातायात व्यवस्था कैसे सुधरेगी। समय के साथ साथ यातायात का भार बढ़ता ही जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ