Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उधार दी गई ईंटों के पैसे मांगने गए युवक के साथ भाई भतीजों ने की मारपीट

rk
1 month ago
उधार दी गई ईंटों के पैसे मांगने गए युवक के साथ भाई भतीजों ने की मारपीट


उधार दी गई ईंटों के पैसे मांगने गए युवक के साथ भाई भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर।  अरजनसर  समीपवर्ती फुलेजी गांव में उधार दी गई ईंटों के पैसे मांगने गए एक व्यक्ति के साथ उसके भाई और भतीजों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी की ओर से इस्तगासे के जरिए महाजन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।महाजन पुलिस के अनुसार, फुलेजी निवासी प्रकाश पुत्र कालूराम मेघवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले उन्होंने अपने बड़े भाई को 19 हजार 600 रुपए की ईंटें उधार दी थीं। लंबे समय से पैसे मांगने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा था।प्रकाश मेघवाल ने बताया कि 11 मई को वह अपने भाई से रुपए मांगने गए थे। भुगतान न मिलने पर वह अपने घर लौट आए। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद उनके भाई साहबराम, राजूराम तथा भतीजे कमलेश और ज्योतराम उनके घर पहुंचे। सभी ने मिलकर प्रकाश के साथ मारपीट की।मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: