Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाकर की आत्महत्या, मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया

rk
1 month ago
युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाकर की आत्महत्या, मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया


युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाकर की आत्महत्या, मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया
 बीकानेर। इंस्टाग्राम पर एक युवक ने स्टेट्स व पोस्ट डालकर अपनी मौत के जिम्मेदार ससुराल वालों को ठहराते हुए फांसी लगा ली। घटना व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में 23 मार्च की रात को हुई। इस संबंध में गांव खारड़ा हाल श्याम कॉलोनी जयपुर रोड़ निवासी पेमाराम सुथार ने अपने पुत्र के ससुराल पक्ष के लोगों पर तंग-परेशान कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र को सगे-सबंधी व बहू परेशान करती थी। उसके पुत्र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट/स्टेट्स लगाया, जिसमें वह मौत का जिम्मेदार पत्नी व सुसर आदि को ठहराया और कहा कि इन्होंने परेशान किया, जिसके कारण वह मरने जा रहा है।
परिवादी ने बताया कि उसके पुत्र को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण वह बीकानेर अपने घर पर रहने लगा। उसके बाद भी उसके पुत्र के ससुराल वालों जिसमें जयनारायण की पत्नी प्रियंका, ससुर नानूराम, सास सुशीला, ताउ ससुर उच्चारण सुथार, श्रीकृष्ण सुथार, लालचंद, धनराज, अशोक, विकास आदि ने परेशान किया। जिसके कारण उसके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच एसआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ को सौंपी है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: