Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

180 मिनट में  21 जिलों में होगी बारिश, बीकानेर में जारी हुआ येलो अलर्ट

Bansal
bikaner
9 months ago
180 मिनट में  21 जिलों में होगी बारिश, बीकानेर में जारी हुआ येलो अलर्ट

180 मिनट में  21 जिलों में होगी बारिश, बीकानेर में जारी हुआ येलो अलर्ट 
जयपुर। नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। जयपुर शहर सहित आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा। बारिश के साथ चली सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा अलवर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में सुबह के समय बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए हुए है। 

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert Rajasthan): मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 180 मिनट में प्रदेश के 6 जिलों में ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर सहित सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर और दौसा जिले में बारिश की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  प्रदेश के 15 जिलों में 180 मिनट के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, गंगानगर हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: