Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंडित नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Bansal sadi
1 month ago
पंडित नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

पंडित नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बीकानेर। प्रसिद्ध कर्मकांड भास्कर पंडित श्री नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु परंपरा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए शिष्यों ने विधिवत गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित जी के पौत्र सुरेश कुमार पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। दिनभर गुरुजी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शिष्यों एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

गुरु पूजन कार्यक्रम में पंडित पंकज पुरोहित, पंडित गौरी शंकर चूरा, पंडित सुरेश कुमार पुरोहित, पंडित आनंद उपाध्याय और पंडित गोविंद व्यास सहित अनेक शिष्यों ने भाग लेकर गुरु जी का पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पंडित श्री नथमल जी पुरोहित के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाज में वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा गुरु वंदना एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: