Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिसकर्मियों पर बुजुर्ग को जबरन ले जाने का वीडियो वायरल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए

Bansal sadi
5 months ago
पुलिसकर्मियों पर बुजुर्ग को जबरन ले जाने का वीडियो वायरल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए

पुलिसकर्मियों पर बुजुर्ग को जबरन ले जाने का वीडियो वायरल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए


बीकानेर। जिले के बज्जू क्षेत्र के बीकमपुरा गांव से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित रूप से घसीटते हुए पुलिस जीप में डालते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीकमपुरा गांव का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।वीडियो बनाने वाली महिला ने पुलिस और गांव के सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस ने बिना उचित कारण बुजुर्ग के साथ अभद्रता की और जबरन उसे उठाकर ले गई। महिला ने पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है पुलिस बुजुर्ग के विरुद्ध दर्ज मारपीट के मामले को लेकर वहां पहुंची थी,इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं मामले की सच्चाई और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: