Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक ढाणी में लगी आग परिवार में मची अफरा- तफरी, बाइक व अन्य सामान जलकर हुआ राख

rk
1 month ago
अचानक ढाणी में लगी आग परिवार में मची अफरा- तफरी, बाइक व अन्य सामान जलकर हुआ राख

 

अचानक ढाणी में लगी आग परिवार में मची अफरा- तफरी, बाइक व अन्य सामान जलकर हुआ राख
महेश देरासरी
 बीकानेर।  महाजन समीपवर्ती जैतपुर की उत्तराधी रोही में स्थित खेत में बनी ढाणी में े अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ढाणी मे बने तीनों छपरे आग की चपेट में आ गए। उस समय छपरों में गाय और बकरियां बंधी हुई थीं, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के दौरान खेत काश्तकार शंकर लाल, उनकी पत्नी तथा छोटा भाई पप्पू राम दोपहर में छपरे में आराम कर रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा करीब तीस हजार रुपये की नगदी, खाने-पीने का सामान, गेहूं, पशुआहार सहित घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण ढाणी में चार्ज पर लगी टॉर्च में अचानक तेज धमाका होना माना जा रहा है। इस बारे में प्रशासन को अवगत करवाते हुए पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: