Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस के अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी पोल को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त

Bansal sadi
2 months ago
पुलिस के अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी पोल को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त


पुलिस के अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी पोल को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त
 बीकानेर। शहर के लेडी एल्गिन स्कूल के सामने स्थित अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी पोल को एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना में सीसीटीवी कैमरे, जंक्शन बॉक्स, फाइबर बॉक्स, पोल तथा पास की एक दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार अभय कमांड सेंटर एवं पुलिस कंट्रोल रूम बीकानेर में कार्यरत एसपीओसी नरेश शर्मा निवासी शिवबाड़ी, बीकानेर ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि 18 जून की रात करीब 3:30 बजे लेडी एल्गिन स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा पोल को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे, जंक्शन बॉक्स और फाइबर बॉक्स पूरी तरह टूट गए। रिपोर्ट के अनुसार क्षतिग्रस्त कैमरों की अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये, जंक्शन बॉक्स की 20 हजार रुपये तथा पोल और उसके फाउंडेशन की 40 हजार रुपये बताई गई है।घटना के दौरान पोल पास में स्थित जैन एंड संस नामक दुकान पर गिर गया, जिससे दुकान का बोर्ड और चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान को हुए नुकसान का अनुमान करीब 40 हजार रुपये लगाया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर सरकारी और निजी संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि आमजन के जीवन को भी खतरे में डाला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सिटी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी सविता डाल द्वारा शुरू कर दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: