Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भाभी-ननद आत्महत्या के मामले में अब आया नया मोड, पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

rk
4 months ago
भाभी-ननद आत्महत्या के मामले में अब आया नया मोड, पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज


भाभी-ननद आत्महत्या के मामले में अब आया नया मोड, पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
 बीकानेर।   खाजूवाला क्षेत्र के चक 33 केवाईडी में ननद-भाभी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है , मृतका रतनी देवी के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।जानकारी के अनुसार 17 केवाईडी निवासी राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री रतनी को उसका पति सुनील, ससुर रामलाल नायक, सास रोशनी देवी तथा देवर सूर्य प्रकाश लगातार तंग-परेशान करते थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि रतनी की गला घोटकर हत्या करने के बाद उसे पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।गौरतलब है कि रविवार को ही देर शाम को खाजूवाला क्षेत्र के 33 केवाईडी में वन विभाग नर्सरी परिसर में रतनी देवी और उसकी ननद के शव पेड़ से लटके मिले थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: