Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: अपराधियों में नया ट्रेंड, हत्या के बाद ऑडियो वायरल, कहा...अंजाम भुगतना होगा

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
9 hours ago
बीकानेर: अपराधियों में नया ट्रेंड, हत्या के बाद ऑडियो वायरल, कहा...अंजाम भुगतना होगा

बीकानेर: अपराधियों में नया ट्रेंड, हत्या के बाद ऑडियो वायरल, कहा...अंजाम भुगतना होगा


बीकानेर। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अब बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर खुलकर धमकियां भी दे रहे है।  बीकानेर के स्थानीय अपराधी अब बड़े गैंगस्टर की राह पकड़ रहे हैं। आपसी रंजिश में वारदातों को तो अंजाम दे ही रहे हैं, उसके बाद सोशल मीडिया पर ऑडियो या पोस्ट डालकर धमका भी रहे हैं। दहशत फैलाने के लिए इसे वायरल भी कर दिया जाता है। 6 नवंबर की रात को हेड पोस्ट ऑफिस के पास चाकूबाजी की वारदात में फड़बाजार शेखों का मोहल्ला निवासी अकरम की हत्या के बाद एक बार फिर अपराधियों का यह नया ट्रेंड सामने आया है। हत्या के इस मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है जो आरोपियों का बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि जिसने भी उनके साथी हैप्पी पर हाथ डाला है, उसे थप्पड़ मारा है। अंजाम भुगतना होगा। उसे नहीं छोड़ेंगे। हैप्पी से मारपीट की घटना के बाद अकरम पर घात लगाकर उसकी हत्या की गई थी। इसके अलावा एक अन्य आरोपी की पोस्ट वायरल हुई है जिसमें उसने अपने नाम के आगे 302 लिखा है। यानी पूर्व में आईपीसी में हत्या की धारा।

 

इसके अलावा मोहल्ले के लोगों को धमकी भरे मैसेज भी किए गए थे। पिछले दिनों जेल में दो गुटों के लोगों में मारपीट हुई। उससे संबंधित एक पोस्ट भी वायरल हुई है। जिसकी आईडी से पोस्ट वायरल हुई है, वह न्यायिक हिरासत में बताया जा रहा है। आशंका है कि उसके आईडी से किसी साथी ने पोस्ट वायरल की। पूर्व में नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में भी दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें भी सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट वायरल की गई। गौरतलब है कि चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और उनके गुर्गे वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी जिम्मेदारी लेते हैं और धमकियां देते हैं। बीकानेर के स्थानीय अपराधी भी उसी राह पर चलने लगे हैं। हालंकि हम ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है। 

नशा बेचने का विरोध करने पर जान गंवाने वाले अकरम के हत्यारे अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। कोटगेट थाना पुलिस उन्हें तलाश रही है। फड़बाजार के शेखों के मोहल्ले में नशा बेचने और उसका विरोध करने पर दो गुटों के लोगों में रंजिश हो गई। छह नवंबर की रात को हेड पोस्ट ऑफिस के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चाकू, धारदार हथियारों से वार कर मोहल्ले के युवक अकरम की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से हत्यारे फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एफआईआर में शोहेब, ताहिर, अख्तर उर्फ बाबूड़ी, शाकिर उर्फ हैप्पी, सोयल पठान उर्फ भोमा, बिलाल, गौतम बाबा, राजअली, इब्राहिम चौहान, दानिश भाटी को नामजद किया गया है। पुलिस ने घटना वाली रात से ताहिर को डिटेन कर रखा है। 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: