Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद रची हजारों रुपए की लूट की झूठी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Bansal sadi
2 weeks ago
ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद रची हजारों रुपए की लूट की झूठी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद रची हजारों रुपए की लूट की झूठी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा 

घड़साना।  पुलिस को एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपए की लूट की झूठी सूचना देकर हड़कंप मचा दिया। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर उससे 70 हजार रुपए, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बैंक स्टेटमेंट की पड़ताल की गई। इसमें सामने आया कि कथित लूट वाले दिन उसके बैंक खाते में 70 हजार रुपए की राशि मौजूद ही नहीं थी।

इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने पिछले करीब पांच दिनों में ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपनी सारी रकम खर्च कर दी थी। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद शिकायतकर्ता ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस को तीन बदमाशों द्वारा हथियार दिखाकर लूट करने की सूचना दी। बैंक रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित लूट की सूचना को झूठा पाया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: