Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रास्ता रोककर मारपीट कर सोने की चेन को गायब करने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज

rk
1 month ago
रास्ता  रोककर मारपीट कर सोने की चेन को गायब करने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज



रास्ता  रोककर मारपीट कर सोने की चेन को गायब करने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज
बीकानेर। लूनकरनसर थाना क्षेत्र के बामनवाली गांव में रास्ते में रोककर मारपीट करने और सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बामनवाली निवासी मामराज पुत्र घसीराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह बाइक से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दौलतराम और वासुदेव ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। परिवादी का कहना है कि आरोपी अपने घर की दीवार का निर्माण कर रहे थे और वहां रखी ईंटों, फावड़े से उस पर हमला कर दिया।
परिवादी ने बताया कि झगड़े के दौरान उसके गले में पहनी करीब दो तोला वजनी सोने की चेन भी गिरकर गायब हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल घीसुसिंह को सौंपी गई है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: