Khulasa Online
Header Ad 1
Breaking
• सेना की बढ़ेगी ताकत : इन विमानों के खरीद को मिली मंजूरी, इतने लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा • सरकार ने कसा शिकंजा : अब सोशल मीडिया पर ये गलती पढ़ेगी भारी, लगेगा भारी भरकम जुर्माना • राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देश किए जारी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई • पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब के सर्कुलेशन पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी • क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया : विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव • सेना की बढ़ेगी ताकत : इन विमानों के खरीद को मिली मंजूरी, इतने लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा • सरकार ने कसा शिकंजा : अब सोशल मीडिया पर ये गलती पढ़ेगी भारी, लगेगा भारी भरकम जुर्माना • राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देश किए जारी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई • पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब के सर्कुलेशन पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी • क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया : विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Sidebar Ad 1
Sidebar Ad 2
Sidebar Ad 3
Article Ad 1

आम गली पर कब्जे करने को मना करने: पर  परिवार  के घर पर पत्थरबाजी कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज

2 weeks ago
पर  परिवार  के घर पर पत्थरबाजी कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज

आम गली पर कब्जे करने को मना करने


आम गली पर कब्जे करने को मना करने पर  परिवार  के घर पर पत्थरबाजी कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज
बीकानेर।  नोखा तहसील में आम गली पर कब्जा करने की कोशिश के उद्देश्य से परिवार के साथ गाली-गलौज, घर पर पत्थर फेंकने गए  और सीसीटीवी कैमरे तोडऩे का मामला सामने आया है। इसे लेकर रोड़ा गांव निवासी भावना ब्राह्मण ने नोखा थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भावना ब्राह्मण ने बताया कि उनके घर के उत्तर दिशा में एक आम रास्ता है, जिसका उपयोग वे लंबे समय से आवागमन के लिए कर रहे हैं। इस रास्ते के उत्तर में वृंदावन एन्क्लेव नामक कॉलोनी है, जिसमें भूखंड संख्या 35 और 36 स्थित हैं। भूखंड संख्या 35 और 36 के मालिक ममता शर्मा और गोरधन सोनी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, गोरधन सोनी, विकास कठतला, किशन गोपाल, रामदेव कठतला, श्यामसुंदर कठतला सहित अन्य लोग आपसी मिलीभगत से इस आम रास्ते को बंद करने और उस पर कब्जा करने की नीयत से पत्थर और कीचड़ डालकर अवरोध पैदा कर रहे हैं। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो स्थिति बिगड़ गई।14 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे गोरधन सोनी, विकास कठतला, रामदेव कठतला, किशन गोपाल कठतला, श्यामसुंदर कठतला, पवन सोनी और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने आम गली पर अवैध कब्जा करने की नीयत से भावना, उनके पिता सुरेश कुमार शर्मा, भाई जितेंद्र और घनश्याम शर्मा, तथा माता सुनीता देवी को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से पत्थर भी फेंके, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और घर के अंदर पत्थर फेंके।भावना ब्राह्मण ने इन सभी नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोखा पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Article Ad 2
Tags: #BIKANER NEWS #nokha
Share: