सुथार समाज का सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजनीतिक दलों ने सुथार समाज की भावनाओं, अपेक्षाओं और भागीदारी को वह सम्मान नहीं दिया, जिसकी समाज लंबे समय से अपेक्षा करता आया है।
इसी विषय पर दिनांक 31 अगस्त 2026 को सुथार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी उपस्थित बंधुओं ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से विनोद जी कुलरिया को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया।
समाज ने एकजुट होकर विनोद जी कुलरिया को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का संकल्प लिया है।
साथ ही, हम हमारे सभी सम्मानित समाजों के भाइयों और बहनों से विनम्र अपील करते हैं कि इस बार दलगत राजनीति और सामाजिक समीकरणों से ऊपर उठकर हमें भी जनसेवा का एक अवसर प्रदान करें।
हमें एक बार सेवा का मौका दीजिए,
हम आपके विश्वास को अपनी जिम्मेदारी समझकर
वार्ड के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
यह सिर्फ एक व्यक्ति का चुनाव नहीं,
बल्कि सेवा, सम्मान और बदलाव के लिए एक सामूहिक प्रयास है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ