Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मैदान में क्रिकेट खेलकर घर जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर रुपये लूटे

rk
1 month ago
मैदान में क्रिकेट खेलकर घर जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर रुपये लूटे


मैदान में क्रिकेट खेलकर घर जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर रुपये लूटे
बीकानेर।  नोखा थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। इस मामले में हिंयादेसर निवासी दिनेश उपाध्याय ने 11 लोगों के खिलाफ नोखा थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना 3 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जबकि शिकायत शुक्रवार रात दर्ज कराई गई।
पीडि़त दिनेश उपाध्याय ने अपनी रिपोर्ट में बताया- वह अपने साथियों ईश्वरसिंह और जयदीप के साथ क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।
नोखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
11 लोगों पर रास्ता रोककर हमला करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, संदीप बिश्नोई (जांगलू), राकेश बिश्नोई (कुदसू), राजू खिचड़ (जांगलू), मनोज सारण (भामटसर), बजरंगलाल (देसलसर), तोलाराम जाट (मान्याणा), मुकेश जाट (हिंयादेसर), दीपक उपाध्याय (हिंयादेसर), लालचंद (हिमटसर), भोजाराम कुम्हार और अभिषेक सारण (भामटसर) ने उनका रास्ता रोक लिया।
दिनेश का आरोप है कि आरोपियों ने उनके और उनके साथियों के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान उनकी जेब से 1700 रुपये भी छीन लिए गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की। पीडि़तों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
गांव में गिरोह बनाकर अशांति फैलाने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हिंयादेसर निवासी दीपक उपाध्याय ने कुछ युवकों का एक गिरोह बना रखा है। आरोप है कि यह गिरोह लंबे समय से गांव में अशांति का माहौल बना रहा है।
दिनेश उपाध्याय ने बताया कि ये युवक दिन भर गांव की गलियों में घूमते रहते हैं और जो भी व्यक्ति अकेला मिलता है, उसके साथ मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीन लेते हैं।
ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपियों ने किया हमला
मारपीट की घटना के बाद जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने गौशाला की दीवार फांदकर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों पर भी हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उल्टा गांव वालों के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।
पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
शिकायत में यह भी बताया गया है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में भी इनके खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बढ़ गए।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: