Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: 20 वर्षीय युवती लापता,गहने और रूपए भी ले जाने का आरोप, सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: 20 वर्षीय युवती लापता,गहने और रूपए भी ले जाने का आरोप, सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी

बीकानेर: 20 वर्षीय युवती लापता,गहने और रूपए भी ले जाने का आरोप, सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई। काफी प्रयासों के बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
परिवादी के अनुसार, उसकी पुत्री सोमवार को घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने युवती का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में युवती एक युवक के साथ दिखाई दी। जानकारी के अनुसार, दोनों तोलियासर मंदिर में दर्शन करने के बाद वहां से निकले और श्रीडूंगरगढ़ जाने वाली बस में सवार हुए।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि युवती घर से 48,500 रुपये नकद और सोने के फूलड़े भी अपने साथ लेकर गई है। युवती के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल को सौंपी गई है। पुलिस युवती के लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: