Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर :20 वर्षीय युवती लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
बीकानेर :20 वर्षीय युवती लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

बीकानेर :20 वर्षीय युवती लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

बीकानेर। शहर के नाल थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास नगर निवासी युवती के भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अपनी बहन को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घर से कहीं चली गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
रिपोर्ट के अनुसार, घर पर एक कीपैड मोबाइल मिला, जिसमें एक नंबर पर कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, युवती के घर से जाने के कारणों और उसके वर्तमान ठिकाने के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। काफी तलाश के बाद युवती का पता नहीं चलने पर उसके भाई ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई मैनपाल को सौंपी है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: