Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत, बूस्टर चलाने गई थी युवती

Bansal sadi
1 month ago
डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत, बूस्टर चलाने गई थी युवती
डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत, बूस्टर चलाने गई थी युवती
 
बीकानेर। जिले में डिग्गियों में डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। गुरुवार शाम क्षेत्र के सोनियासर मीठिया गांव में एक 18 वर्षीय विवाहिता की डिग्गी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनियासर मीठिया निवासी शिवलाल जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गांव की रोही में एक खेत काश्त पर ले रखा है, जहां वे परिवार सहित रहते हैं। गुरुवार शाम उनकी 18 वर्षीय पुत्री उर्मिला खेत पर बने बूस्टर को चलाने के लिए पानी की डिग्गी के पास गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गई। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
मृतका उर्मिला का विवाह हो चुका था, लेकिन अभी उसका मुकलावा नहीं हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार उपखंड अधिकारी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: