Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिले के 1726 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Bansal sadi
1 month ago
जिले के 1726 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया गया। इस दौरान राज्यपाल हरि भाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने  1.5 लाख हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 53 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसमें जिले के 1726 नव नियुक्त कार्मिक भी शामिल रहे। इस अवसर पर बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि नवनियुक्त कार्मिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वे अपने नए दायित्व को समझें और लोकसेवक के रूप में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।

 


बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया भर में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश भी मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पचपदरा की रिफाइनरी प्रदेश की दिशा और दशा बदल देगी।

 


 काशीराम गोदारा ने कहा कि आज हमारा देश रक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनवरत आगे बढ़ा है। ओम सारस्वत ने कहा देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को सिद्ध करने में 4 जुलाई का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्याम पंचारिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुमन छाजेड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अन्त्योदय की भावना से कार्य कर रहे हैं। चंपालाल गेदर ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने कहा कि नव चयनित युवा पूरी ऊर्जा के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन करें। 

 


कार्यक्रम में विधायक  सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास सहित संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशान्त जैन, पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाने वालों में माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी, 44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, कॉलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। 

 


कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, सहायक कलेक्टर  रणजीत बिजारणियां, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण, एडीपीसी  कृष्ण कुमार बिश्नोई, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, किशन चौधरी, संपत पारीक, जोगेन्द्र शर्मा, दीपक पारीक, अशोक बोबरवाल, मुकेश ओझा, श्याम सिंह हाडला, कुंभ नाथ सिद्ध, दिलीप सिंह आडसर,  सोहन लाल प्रजापत, महावीर सिंह चारण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नव नियुक्त कार्मिक और उनके परिजनों सहित आमजन मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: