Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: बारिश से 11000 वोल्टेज लाइन के पोल गिरे, कई गांवों में 5 घंटे बिजली ठप

Bansal
3 months ago
बीकानेर: बारिश से 11000 वोल्टेज लाइन के पोल गिरे, कई गांवों में 5 घंटे बिजली ठप

बीकानेर: बारिश से 11000 वोल्टेज लाइन के पोल गिरे, कई गांवों में 5 घंटे बिजली ठप

महाजन और आसपास के गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण लगभग 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। समीपवर्ती गांव रतनीसर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए, कुछ गिर गए और कुछ टेढ़े हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना आज शाम को हुई जब क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश आई। लालेरा से रतनीसर जाने वाली 11 हजार वोल्टेज की लाइन के पोलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

क्षतिग्रस्त पोलों के कारण बिजली के तार जमीन से मात्र 4 से 5 फुट ऊपर झूल रहे हैं। इससे पशुओं, जैसे गाय और ऊंट, तथा आमजन के लिए बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया है।

रतनीसर निवासी शीशपाल गोदारा ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण ही ये पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने खतरे की आशंका जताई। इस घटना के बाद महाजन कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: