Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रणजी ट्रॉफी में जुबैर अली खान का शानदार शतक, मुंबई के खिलाफ खेली 115 रनों की यादगार पारी

Bansal
5 hours ago
रणजी ट्रॉफी में जुबैर अली खान का शानदार शतक, मुंबई के खिलाफ खेली 115 रनों की यादगार पारी

रणजी ट्रॉफी में जुबैर अली खान का शानदार शतक, मुंबई के खिलाफ खेली 115 रनों की यादगार पारी

बीकानेर। रणजी ट्रॉफी में मुंबई और रेलवे के बीच खेले गए मुकाबले में रेलवे के प्रतिभाशाली बल्लेबाज जुबैर अली खान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

मुंबई के खिलाफ चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए जुबैर ने शानदार धैर्य, तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने अपनी पारी में आकर्षक शॉट्स लगाते हुए मुंबई के अनुभवी गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

जुबैर अली खान ने ईशान गोयल के साथ छठे विकेट के लिए 167 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ईशान गोयल ने भी 103 रनों की शतकीय पारी खेलकर रेलवे की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जुबैर की इस शानदार पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि रेलवे की टीम यह मुकाबला 106 रनों से हार गई, लेकिन जुबैर की 115 रनों की संघर्षपूर्ण पारी मैच का प्रमुख आकर्षण रही।

जुबैर अली खान की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: