बीकानेर में उप जिला प्रमुख का चुनाव कल, सुबह 10 बजे शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया
उप जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए बैठक 26 नवंबर को
सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी प्रक्रिया, आवश्यक होने पर दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा मतदान
बीकानेर, 25 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया 26 नवंबर (गुरुवार) को जिला परिषद में संपन्न होगी ।
उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 से सायं 5 बजे के मध्य मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ