15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पकड़ा
बीकानेर। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में एक आरोपी युवक को थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने पकडक़र हवालात में बंद कर दिया है। कश्यपसिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को घटना हुई व 14 अक्टूबर को 15 वर्षीय पीडि़ता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गांव हेमासर निवासी 22 वर्षीय अनिल को गुरूवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया गया व इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस मामले में नाबालिग के पिता ने 11 अक्टूबर की घटना की जानकारी देते हुए 14 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया। पिता ने आरोपी पर बालिका से दुष्कर्म करने व उसके साथ मारपीट कर सिर व शरीर पर गंभीर चोटें देने के आरोप लगाए थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ