चोरों भैसों को किया पार, शराब की बोतलें और गाड़ी के टायरों के मिले निशान
चोरों भैसों को किया पार, शराब की बोतलें और गाड़ी के टायरों के मिले निशान
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के डेलवा गांव से भैंस चोरी की घटना सामने आई है। परिवादी लेख राम खीचड़ ने पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को परिवादी की छह भैंस खेत में चरने के लिए छोड़ी थी।
शाम को तीन भैंस खेत की ढाणी में आ गई जबकि तीन नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति पिकअप गाड़ी में उन भैंसों को चुरा कर ले गया और मौके से तीनों आदमियों के पांव के निशान और शराब की बोतले पड़ी मिली और पिकअप गाड़ी के टायरों के निशान भी दिखाई दिए।पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ