Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर,25 साल संख्या नहीं बदलेगी

Bansal
7 hours ago
लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत  बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर,25 साल संख्या नहीं बदलेगी


नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक से पहले मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा- विपक्ष चर्चा में भाग ले।कैबिनेट ने देश की लोकसभा सीटों में ५०त्न बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसके बाद अगले २५ साल सीटों की संख्या नहीं बदलेगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में करीब एक घंटे की मीटिंग में इस संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई।लोकसभा में अभी ५४३ सीटें हैं। ५०त्न बढ़ोतरी के बाद यह संख्या ८१५ हो जाएगी, यानी २७२ सीटें बढ़ेंगी। बढ़ी हुई सभी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की जा सकती हैं।इस बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि ३० नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण बिल लाएंगे। विपक्ष इस बहस में हिस्सा ले।इधर, कांग्रेस का कहना है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है। कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।संसद सत्र में शामिल होने के लिए आज शाम ४:३० बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। शनिवार को ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र ब्लॉक के नेता मीटिंग करेंगे।

कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी
पहला: सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या ५०त्न बढ़ाना और परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करना।
दूसरा: सरकार महिला आरक्षण से जुड़े कानून को लागू करने की दिशा में भी नए सिरे से प्रयास करना। इसी के तहत परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: