बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आया युवक, घुटने के पास से कटा पैर
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। जानकारी के अनुसार घटना लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनो पेर कट गए। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और युवक को घायल हालात में पीबीएम अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू कराया है।
जानकारी के अनुसार घायल की पहचान खेटतल अलवर निवासी मणिलाल पुत्र नवरंग के रूप में हुई है। मणि शाम प्लेटफॉर्म नंबर 3 व उसके ट्रैक के बीच में घायल अवस्था में मिला। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत सहित टीम मौके पर पहुंची। युवक के दाहिना पैर घुटने से नीचे कटकर अलग हो गया है। बताया जा रहा हे कि युवक नशेड़ी प्रवृति का है और आसपास के क्षेत्र में घुमता रहता था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ