Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

फायरिंग रेंज में सेना के ट्रक से डीजल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Bansal
5 hours ago
फायरिंग रेंज में सेना के ट्रक से डीजल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग रेंज में सेना के ट्रक से डीजल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

टैंक तोड़कर चुराया था 130 लीटर डीजल, आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से पकड़े गए आरोपी; गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह साईं के सुपरविजन में महाजन थाना पुलिस ने की।

सेना के ट्रक का टैंक तोड़कर चुराया था डीजल

पुलिस के अनुसार, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में 17 सितंबर की रात सेना के ट्रक का डीजल टैंक तोड़कर करीब 130 लीटर डीजल चोरी किया गया था। इस संबंध में हवलदार रामस्वरूप ने 22 सितंबर को मामला दर्ज करवाया था।

राजियासर के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान कर राजियासर क्षेत्र के कुंभगढ़िया निवासी मोहनलाल पुत्र तुलछाराम और कानाराम पुत्र श्रवणराम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे फायरिंग रेंज में कैसे पहुंचते थे और इस वारदात में उनके साथ अन्य कौन-कौन शामिल था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कार्रवाई में एएसआई बीरबलराम, पृथ्वीराज, सरजीत और पवन सहित महाजन थाना पुलिस की टीम की भूमिका रही। पुलिस मामले की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: