Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Bansal
6 months ago
बीकानेर: नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बीकानेर: नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार 

खुलासा ऑनलाइन। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 465 आरडी पुलिस चौकी ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 770 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जेठाराम के नेतृत्व में रात्रि के समय चौकी के आगे नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान छत्तरगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया गया।

तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से 770 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी मादक पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना छत्तरगढ़ में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: