Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में इस जगह छीनाझपटी की वारदात, महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा युवक

rk
2 weeks ago
बीकानेर में इस जगह छीनाझपटी की वारदात, महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा युवक

बीकानेर में इस जगह छीनाझपटी की वारदात, महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागा युवक

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में छीनाझपटी की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। परिवादिया मोनिका स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 17 अप्रैल को शाम करीब सात बजे आईटीआई सर्किल के पास वह खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर उसके पास आया।

आरोपी ने साइड स्टैंड लगा होने का बहाना बनाकर महिला को बातचीत में उलझाया और अचानक गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और चेहरे पर कपड़ा ढाटा बांध रखा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की तलाश जारी है। जांच एसआई लक्ष्मण सिंह सुथार के नेतृत्व में की जा रही है।
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: