Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: बाइक से गिरा युवक, इलाज के दोरान हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
3 months ago
बीकानेर: बाइक से गिरा युवक, इलाज के दोरान हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: बाइक से गिरा युवक, इलाज के दोरान हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज  

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार परिवादी राकेश कुमार पुत्र मूलाराम जाट, निवासी गांव जैसा, तहसील लूणकरणसर ने छतरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसका भाई प्रेम कुमार गोदारा अपने चचेरे भाई रमेश गोदारा के साथ मोटरसाइकिल संख्या आरजे-07 बीएस-1799 पर रामसिंहपुर की ओर जा रहा था।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रास्ते में रमेश गोदारा ने मोटरसाइकिल को तेज गति एवं लापरवाही से चलाया, जिससे प्रेम कुमार बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल प्रेम कुमार को तत्काल उपचार के लिए बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 1 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर छतरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: