बीकानेर: दुकान से 5 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश!, व्यापारियों में दहशत
बीकानेर: दुकान से 5 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश, व्यापारियों में दहशत
बीकानेर। छत्तरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात लूट की वारदात सामने आने से व्यापारियों में दहशत फैल गई। एक बदमाश दुकान में रखा लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 4 से 5 लाख रुपए रखे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। दुकानदार राकेश नहोरिया की दुकान पर रखा नकदी से भरा बैग एक युवक अचानक उठाकर भागने लगा। दुकानदार ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद कस्बे के व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ