करंट की चपेट में आने से युवक की मौत: बचाने पहुंचे मां, चाची और भाई भी झुलसा
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत: बचाने पहुंचे मां, चाची और भाई भी झुलसा
महाजन। खेत पर विद्युत लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक को बचाने पहुंचे मां, चाची व भाई भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार भाटवाला निवासी अशोक कुमार देर रात सुई की रोही स्थित खेत में ट्यूबवेल की विद्युत लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। युवक के शोर-गुल की आवाज सुनकर मां, चाची और भाई मौके पर पहुंचे तथा उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान तीनों भी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर खेत पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को महाजन अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों परिजनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।अशोक कुमार का शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महाजन अस्पताल पहुंच गए। मामला भाटवाला थाना क्षेत्र के भानीपुरा का होने के कारण पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ