Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बदमाश ने दुकान में रखा लाखों रुपये से भरे बैग को किया पार

Bansal
5 hours ago
बदमाश ने दुकान में रखा लाखों रुपये से भरे बैग को किया पार


बदमाश ने दुकान में रखा लाखों रुपये से भरे बैग को किया पार
 छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात लूट की वारदात सामने आने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। एक बदमाश दुकान में रखा लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब चार से पांच लाख रुपए की नकदी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार राकेश नहोरिया की दुकान पर रखा बैग अचानक एक युवक लेकर भाग गया। दुकानदार ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित आरोपी की तलाश में जुट गई है।
वारदात के बाद कस्बे के व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर जल्द आरोपी को पकडऩे का प्रयास कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: