Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने पीछे खिसकी, दोनों प्रत्याशियों ने पर्चे लिये वापस, निकिता सरिता आमने सामने

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने पीछे खिसकी, दोनों प्रत्याशियों ने पर्चे लिये वापस, निकिता सरिता आमने सामने


बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने पीछे खिसकी, दोनों प्रत्याशियों ने पर्चे लिये वापस, निकिता सरिता आमने सामने
 बीकानेर। जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बीकानेर की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही जिला प्रमुख चुनाव के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। भाजपा ने धापू कंवर को पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि संतोष ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। दोनों के नामांकन वापस लेने के बाद अब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी और निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा।
नामांकन वापसी के बाद भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर भाजपा ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला क्यों लिया और मतदान में पार्टी का क्या रुख रहेगा?
बीजपी नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की कांग्रेस को हराएंगे, अब इस बात को लेकर बड़ा सवाल राजनीति गलियारों में तैरता नजर आ रहा है कि आखिर बीजपी के निर्वाचित सदस्य किसके पक्ष में वोट करेंगे।
अब सभी की निगाहें जिला प्रमुख के चुनाव पर टिकी हैं, देखना होगा कि भाजपा की रणनीति क्या रहती है और निकिता डूडी तथा सरिता चौहान में से किसके सिर जिला प्रमुख का ताज सजता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: