बदमाशों ने युवक को छात्रावास की बिल्डिंग में ले जाकर मारपीट कर नगदी छीनी
बदमाशों ने युवक को छात्रावास की बिल्डिंग में ले जाकर मारपीट कर नगदी छीनी
बीकानेर। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र मानसिंह कोली, जो वर्तमान में जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में रहता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 23 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे श्रीगंगानगर चौराहे के पास स्थित पुरानी छात्रावास बिल्डिंग के अंदर दो अज्ञात व्यक्ति उसे ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की।
आरोप है कि दोनों ने जबरन उसका करीब 20 हजार रुपये कीमत का एंड्रॉयड मोबाइल तथा 1 लाख 25 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।
सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ