33केवी हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते युवक के आया करंट, हुई मौत
33केवी हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते युवक के आया करंट, हुई मौत
बीकानेर। बज्जू में कोलायत लिफ्ट कैनाल की 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट ठीक करते समय गुरुवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात से लाइन में फाल्ट होने के कारण बज्जू स्थित 132 केवी जीएसएस से संबंधित लाइन का शटडाउन था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मिठडिय़ा निवासी राजाराम सारण (बेटा हनुमानराम सारण) फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोल पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय उसके साथ पड़ोसी किसान मुनिराम नैण भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने तत्काल युवक को बज्जू उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और स्पष्ट अनुमति के करवाया गया था, जिसके कारण युवक की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने पर सहायक अभियंता (एईएन) अजय कुमार और कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) गोरधन मीणा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने विभागीय लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इ
इसके बाद युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ