Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: तेज रफ़्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर,  ईलाज के दौरान हुई मौत

Bansal
3 months ago
बीकानेर: तेज रफ़्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर,  ईलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर: तेज रफ़्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर,  ईलाज के दौरान हुई मौत  

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामेश्वरनाथ, निवासी वार्ड नंबर 7, लूणकरणसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पोता बीरबलनाथ पुत्र आमनाथ गैस गोदाम के पास पेंटिंग का कार्य करता था। बुधवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच वह दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रहा था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एनएच-62 पर गैस गोदाम के सामने रोजा चौराहे की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बीरबलनाथ सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल नारायणनाथ पुत्र मालनाथ गोड चला रहा था। रिपोर्ट के आधार पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश सिंह को सौंपी गई है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: