अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:एक घायल, कृषि फार्म पर लौटते समय हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:एक घायल, कृषि फार्म पर लौटते समय हुआ हादसा
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में रविवार को सडक़ हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस थाना अधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि उपनी निवासी चेतनराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका पुत्र अशोक कुमार मेघवाल (28) अपने साथी धर्मेंद्र पडि़हार के साथ बाइक पर बीकानेर की ओर से कृषि फार्म पर लौट रहा था।
इसी दौरान सुरधना से किंप रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में पीछे बैठे अशोक कुमार मेघवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।बाइक चालक धर्मेंद्र पडि़हार का हाथ टूट गया। घायल धर्मेंद्र को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में भर्ती कराया गया है। पिता की रिपोर्ट पर नापासर पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है।थानाधिकारी के निर्देशन में मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र मीणा को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास के साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ