Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में 80 वर्षीय बुजुर्ग का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Bansal
7 hours ago
बीकानेर में 80 वर्षीय बुजुर्ग का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर में 80 वर्षीय बुजुर्ग का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की विनायक कॉलोनी में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग का जला हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक कॉलोनी स्थित अपने निवास के बाहर खुले स्थान पर चारपाई पर सो रहे मोतीराम (80) पुत्र चैनाराम जली हुई अवस्था में मृत मिले। घटना की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में झुलसे और उनकी मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। शव को अस्पताल पहुंचाने में खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा, आसूराम तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड्गावत ने सहयोग किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: