बीकानेर जिला प्रमुख का चुनाव कल, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा
बीकानेर जिला प्रमुख का चुनाव कल, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जयजा
बीकानेर। जिला प्रमुख के निर्वाचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जिला परिषद परिसर में जिला प्रमुख का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को जिला परिषद परिसर पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जिला परिषद परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, नगर निगम उपायुक्त रणजीत बिजारणिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अब बुधवार को तय होगा बीकानेर जिला प्रमुख कौन बनेगा।
#BikanerPolitics
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ