शिक्षक संघ शेखावत की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के श्रीराम बिजारणियां और नाजरा परवीन मनोनीत
शिक्षक संघ शेखावत की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के श्रीराम बिजारणियां और नाजरा परवीन मनोनीत
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक स्व. सुल्तान सिंह ओला स्मृति शिक्षक भवन, सीकर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बीकानेर जिले से श्रीराम बिजारणियां और नाजरा परवीन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डूंगरपुर में आगामी 23-24 दिसंबर को आयोजित होने वाले 63वें राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी, जिला मंत्री अरूण गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमाराम झोरड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण, महेंद्र सिंह पंवार और नवीन पांडे सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर बीकानेर जिले के शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ