Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: बड़ा बाजार में चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, जमकर पीटा

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: बड़ा बाजार में चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, जमकर पीटा

बीकानेर: बड़ा बाजार में चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, जमकर पीटा

बीकानेर। चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बडा बाजार क्षेत्र में चोरी के आरोप में  युवक की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मेडिकल स्टोर के आगे भीड़ ने आरोपी युवक को घेरकर पिटाई कर डाली। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो देर रात से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। हालांकि युवक के पास से रुपए नहीं मिले। पिटाई के दौरान युवक सफाई देता रहा कि उसने चोरी नहीं की है लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार का कहना है कि वह बगल की दुकान में गये थे। उस समय आरोपी अपने अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान के सामने खड़ा था। जब वह दुकान की ओर लौटे तो गल्ले से 2 हजार रुपये गायब थे। दुकान के सामने खड़े लड़के से इस बारे में पूछताछ की तो उसका साथी भाग गया जिससे संदेह गहरा गया। इस बीच आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।  बाद में स्थानीय लोग युवक को पुलिस थाने ले गए।फिलहाल, युवक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: