Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अवैध 12 बोर बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bansal
4 months ago
अवैध 12 बोर बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध 12 बोर बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

खुलासा ऑनलाइन, छतरगढ़। छतरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 बोर की अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बंदूक जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सादोलाई गांव से करीब एक किलोमीटर पहले एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर एएसआई रामचरण मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल पारस और राजेंद्र की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 12 बोर की बंदूक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नियामत अली (46) पुत्र अली शेर, निवासी सादोलाई के रूप में बताई।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद बंदूक उसके दादा ताजू खां के नाम लाइसेंसशुदा थी, लेकिन वर्ष 2002 में उनके निधन के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। आरोपी वैध लाइसेंस या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने बंदूक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छतरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ एएसआई रामचरण मीणा की यह लगातार तीसरी सफल कार्रवाई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: