Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कहासुनी में गुस्साए छोटे भाई ने की बहन की हत्या, कुल्हाडी से सिर पर किया वार, मौके पर ही हो गई मौत

3 months ago
कहासुनी में गुस्साए छोटे भाई ने की बहन की हत्या, कुल्हाडी से सिर पर किया वार, मौके पर ही हो गई मौत

कहासुनी में गुस्साए छोटे भाई ने की बहन की हत्या, कुल्हाडी से सिर पर किया वार, मौके पर ही हो गई मौत

श्रीगंगानगर में छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना कृषि भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भाई का नाम सुरेंद्र है। घटना देर शाम करीब 7 बजे, रावला कस्बे के गांव 8 डीओएल की है। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने अपनी बहन मंजू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब मंजू ने शोर मचाया तो घर के बाहर खड़ा उसका पति रामावतार ने मंजू को फर्श पर लहूलुहान पड़ा देखा और पास में सुरेंद्र भी मौजूद था। रामावतार ने तुरंत रावला पुलिस थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक और एसआई गिरधारी सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर ही आरोपी सुरेंद्र शव के पास बैठा मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- आज सुबह सुरेंद्र ने अपनी बहन मंजू को फसल का हिस्सा देने के लिए बुलाया था। इस दौरान उनकी बहस हो गई। बहस इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला क दिया। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना की मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: